फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बागपत रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक से लुटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित युवक ने उनका पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। पीड़ित ने टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार लुटेरों की पहचान का प्रयास कर रही है।
ब्रह्मपुरी के वाल्मीकि नगर निवासी नितिन गहलौत ने बताया कि वह बाइक पर टीपीनगर से घर की ओर आ रहा था। वह मोबाइल पर बातचीत करते हुए आ रहा था। जब वह थाने से थोड़ा आगे निकला तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर भागने लगे। उसने शोर मचाकर बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग भी उनके पीछे बाइक लेकर दौड़े लेकिन दोनों भाग निकले। बाद में नितिन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।आसपास की दुकानों से फुटेज निकाली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि टीपीनगर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें