फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवार गैंग का आतंक, बुजुर्ग महिला की चेन और छात्र का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाशों ने आरोपियों ने कासमपुर व रोहटा रोड पर अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूट ली, जबकि दूसरी घटना में एक छात्र से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
केस एक- कासमपुर की आर्मी कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र भंडारी ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 16 मई को वह और उनकी पत्नी कासमपुर नाले के पास दोपहर के समय सब्जी खरीदने आए थे। सब्जी खरीदने के बाद दोनों पैदल वापस कल घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आए बाइक बदमाशों ने दुर्गा माता मंदिर के सामने उनकी पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। पीड़ित ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी बाइक लेकर तेज रफ्तार में मौके से भाग गए। पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया।
विज्ञापन


केस दो - रोहटा रोड स्थित पठानपुरा गांव निवासी राहुल ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि भांजा अनुराग उनके यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। 9 मई को अनुराग अपने दोस्त कार्तिक के साथ घर का सामान लेने के लिए लखवाया जा रहा था। इसी बीच नशा मुक्ति केंद्र के सामने पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मार कर छात्र का मोबाइल छीन लिया था। पीड़ितों ने बाइक से आरोपियों का पीछा किया। लेकिन आरोपी बाइक लेकर तेजी से भाग गए। छात्र ने फोन कर मामा को जानकारी दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किया। इसमें एक बाइक सवार तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम बना दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें