बहसूमा। हादसे में हुई क्षतिग्रस्त बाइक की फोटो
बहसूमा। डीपीएम नाले के पास शुक्रवार को तखावली निवासी बाइक सवार दंपती को मवाना की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
गांव तखावली निवासी चंद्रपाल और उनकी पत्नी गौरी शुक्रवार को हस्तिनापुर में आयोजित नेत्र शिविर में आंखों की जांच कराकर तजपुरा नाले से होते हुए घर लौट रहे थे। रास्ते में डीपीएम नाले के पास सड़क पार करते वक्त मवाना की तरफ से आ रहे अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हादसे में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल दंपती के पुत्र प्रिंस ने थाना बहसूमा में अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।