फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की गर्दन चीनी मांझे से कटी, छह टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड पर फेमस प्लाजा के पास बाइक सवार जाकिर कॉलोनी निवासी साजिद की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। मांझा हटाने के प्रयास में उसका हाथ भी जख्मी हो गया। साजिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गर्दन में छह टांके लगे। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को साजिद हापुड़ रोड पर एफ-ब्लॉक में अपनी बहन हिना से उसकी ससुराल में मिलने पहुंचा था। दोपहर के समय वह बाइक पर वापस लौट रहा था। फेमस प्लाजा के पास अचानक वह चीनी मांझे में उलझ गया। साजिद को लहूलुहान देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। मांझे से गर्दन के अलावा साजिद के हाथ की अंगुली भी कट गई। इससे पहले भी चीनी मांझे से कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद चीनी मांझे की बिक्री पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें