फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों में उलझकर बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Apr 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में ‌विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग स्थित बिजलीघर के निकट मंगलवार सुबह विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर पड़ा होने से बाइक उसमें उलझ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसमें बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना देने के बावजूद पुलिस और एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। यहां से गुजरी एसडीएम ने एंबुलेंस भिजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायल को सीएचसी लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भतीजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


नगर निगम मेरठ का लिपिक मोहल्ला पदमपुरा, भुमिया पुल थाना ब्रह्मपुरी निवासी 50 वर्षीय धर्मपाल पुत्र नौबत सिंह मंगलवार सुबह बाइक द्वारा पटरी के रास्ते सरधना आ रहा था। वह बिजलीघर के निकट पहुंचा तो विद्युत लाइन का तार सड़क पर पड़ा था। जिससे बाइक तार में उलझी और बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई। इससे धर्मपाल उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

इसी दौरान एसडीएम ईशा दुहन यहां से गुजरीं तो लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर जानकारी दी। इस पर एसडीएम शीघ्र एंबुलेंस भिजवाने का आश्वासन देकर चली गईं। हालांकि घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर गंगनहर पुल पर पुलिस पिकेट मौजूद थी। वह भी घंटों बाद पहुंची। एंबुलेंस घायल धर्मपाल को लेकर सीएचसी पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया परंतु कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पाकर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं, मृतक के भतीजे अंकुर पुत्र राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। अंकुर ने बताया कि उसके ताऊ धर्मपाल के परिवार में पत्नी विमला देवी, सात बेटे और एक पुत्री है। धर्मपाल मेरठ नगर निगम में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वह किसी काम से सरधना आ रहे थे। वहीं, एसआई कुलवीर का कहना है कि हादसे की जानकारी देरी से मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस भेजकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें