फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भाई बाल-बाल बचा

विज्ञापन
बाबरी के गांव हिरनवाड़ा में महिला की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
शामली/बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र में गांव भाजू के निकट नहर चौराहा पर बस की टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी 23 वर्षीय महिला श्वेता की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भाई सौरभ बाल-बाल बच गया। महिला के भाई गौरव की तीन दिन बाद शादी है। महिला की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा निवासी प्रवीण की पुत्री श्वेता की शादी जिला अलीगढ़ के थाना अतरौली के गांव जामुना निवासी सचिन के साथ करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसके आठ माह की बेटी आरोही है। श्वेता के बड़े भाई गौरव की 23 अप्रैल को शादी होनी तय है। गौरव का रिश्ता मेरठ के मोहकमपुर निवासी युवती से तय हुआ है। कई दिन से श्वेता अपने मायके में आई हुई थी।
शनिवार को सुबह करीब दस बजे श्वेता व उसका दूसरा भाई सौरभ बाइक से गौरव की मंगेतर के लिए लहंगा व अन्य सामान देने के लिए लोई नहर पटरी मार्ग से मेरठ जा रहे थे। जब वे बाबरी थानाक्षेत्र में भाजू के निकट नहर चौराहे पर पहुंचे तो भाजू की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से श्वेता बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई जबकि भाई सौरभ बाल-बाल बच गया। गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत की सूचना पर मायके व ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों की सूचना पर बाबरी थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की तो परिजनों को महिला के कानों में पहने हुए सोने के दोनों कुंडल गुम मिले तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल के किसी कर्मचारी पर कुंडल गुम होने का शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

बाबरी के गांव हिरनवाड़ा में महिला की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें