फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बस की टक्कर में बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा (मेरठ)। क्षेत्र के गांव अस्सा निवासी टाइल्स मिस्त्री मोनू (26) को शुक्रवार की सुबह घने कोहरे में अस्सा-रामपुर घोरिया मार्ग के मध्य स्कूल बस ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को ग्रामीणों ने मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह काफी घना कोहरा था। टाइल्स मिस्त्री मोनू पुत्र राधे बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जनपद के गांव तुरहेड़ी गांव में टाइल्स लगाने जा रहा था। रास्ते में अस्सा-रामपुर घोरिया मार्ग के बीच सामने से आ रही स्कूल बस के टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को ग्रामीणों ने मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर परिजन भी मवाना पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक मोनू दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके छह माह का बेटा है। पत्नी का रोकर बुरा हाल है। उसका बड़ा भाई राहुल डाकखाने में कर्मचारी है। पुलिस का कहना है कि अभी मृतक के परिजन से तहरीर नहीं आई है।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें