फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गोटका के पास ट्रक की टक्कर लगने से शामली के गांव गढ़ी निवासी राजन सिंह घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राजन सिंह मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर मेरठ किसी काम से जा रहा था। वह गोटका गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक की उसकी बाइक से टक्कर हो गई। ट्रक की टक्कर लगने से वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें