फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी मोइन पुत्र फुरकान शुक्रवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल मोइन के अनुसार वह शुक्रवार को ईद के लिए कपड़ों की खरीदारी करने के लिए हर्रा कस्बे के बाजार जा रहा था। वह बाजार में प्रवेश कर रहा था। इसी बीच दूसरी गली से अचानक आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोइन बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल की मदद की। उसे तत्काल सीएचसी सरूरपुर ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें