मोदीपुरम। मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे रविवार को कालियागढ़ी निवासी अंकुर की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकुर के पैर की हड्डी टूट गई। चालक कार लेकर भाग निकला।
अंकुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह बिजली मैकेनिक है। छह दिसंबर की शाम वह अंसल टाउन कॉलोनी में बिजली का कार्य करने गया था। वह काम करके अपने घर जाने को निकला। मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे पहुंचते ही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंकुर के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद