फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Wed, 13 Aug 2025 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दौराला रोड पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया और महिला को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे दौराला रोड पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया और महिला को मेरठ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जिला बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव कटरा भिटौरा निवासी करण सिंह (26) पुत्र लेखराज अपनी पत्नी नीलम को बाइक पर लेकर अंबाला जा रहा था। बुधवार दोपहर वह सरधना थाना क्षेत्र में अलीपुर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने करण सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नीलम की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बाइक सवार ने हेलमेट पहना था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें