दुर्घटना में मरे सुनील का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) फलावदा।
शादी समारोह से लौटते समय हुआ महलका-सकौती मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक की महलका-सकौती मार्ग पर रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने फलावदा थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी सुनील (32) पुत्र लक्खी महलका-सकौती मार्ग पर महलका भट्ठे के पास रविवार रात ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से घायल हो गया था। परिजन व पुलिस घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को मृतक का शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सुनील रविवार देर रात एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था। सकौती मार्ग पर भट्ठे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से वह घायल हो गया था। सुनील मजदूरी करता था। परिवार में उसकी पत्नी कोमल व तीन बच्चे हैं। परिजनों ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ फलावदा थाने में तहरीर दी है।