फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चे गंभीर

विज्ञापन
खरखौदा में हुए हादसे के मृतक योगेश कश्यप का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। किठौर-हापुड़ मार्ग पर रविवार रात गांव अतराड़ा स्थित काली नदी के पुल पर बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव अच्छेजा जिला हापुड़ निवासी योगेश कश्यप की मौत हो गई तथा दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से थाना खरखौदा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अच्छेजा निवासी पंकज कुमार पुत्र जयपाल सिंह के अनुसार रविवार रात उसका तहेरा भाई योगेश (47) पुत्र जोगराज कश्यप गांव से अपनी बाइक से मुक्तेश्वर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। उसके साथ बाइक पर ही योगेश का बेटा प्रियांशु (17) और भतीजा अभि (10) पुत्र भूपेंद्र भी उसके साथ थे। उनकी बाइक हापुड़-किठौर मार्ग पर गांव अतराड़ा के पास काली नदी पर पहुंची तो सामने से आ रही काले रंग की बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक पक्ष की ओर से खरखौदा थाने में बोलेरो कार के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन योगेश के शव को अपने गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें