रोहटा। बुधवार देर रात मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर बाइक पर सवार दो युवकों को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक बाइक सवार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
गांव रोहटा निवासी अमन (25) पुत्र सतपाल और गांव लिसाड़ी निवासी सुमित पुत्र सहंसर पाल बुधवार रात बाइक पर सवार होकर मेरठ से रोहटा के लिए आ रहे थे। जब यह मेरठ- बड़ौत मुख्य मार्ग पर आजमपुर गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान घायल अमन ने दम तोड़ दिया। पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।