फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएच-58 पर पैदल युवक को बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों की हालत गंभीर, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। दिल्ली देहरादून हाईवे पर शनिवार रात नौ बजे देर शाम सड़क पार कर रहे युवक में बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक प्रिंस, शौर्य और वरुण और सड़क पार कर रहा युवक घायल हो गए। चारों को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो की हालत चिंताजनक बताई गई है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के निवासी प्रिंस अपने दोस्त शौर्य व वरुण के साथ बाइक से घूमने के लिए निकला था। तीनों युवक बाइक से कंकरखेड़ा की तरफ आ रहे थे। इसी बीच यूरोपीय स्टेट कॉलोनी के सामने सड़क पार कर रहे युवक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। वहीं अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर फिसल गई। राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सड़क पार कर रहे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर प्रिंस के परिजन मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें