फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूटी में टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को युवतियों ने पीछा कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने पहुंचकर दोनों पक्षों में हुआ समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो युवतियों को शनिवार रात नौ बजे एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी समेत गिरकर दोनों युवती घायल हो गईं। चालक कार लेकर भागा तो युवतियों ने पीछा कर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि थाने पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

संभल की रहने वाली दो युवती यहां एक निजी बैंक में काम करती हैं। दोनों गंगानगर में रहती है। शनिवार रात दोनों स्कूटी से शहर की ओर आ रही थी। भगत लाइन के पास एक कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी समेत गिरकर घायल होने के बाद भी दोनों युवतियों ने कार का पीछा किया। मंडलायुक्त आवास चौराहे के पास रेडलाइट पर गाड़ी रूकी तो दोनों युवतियों ने आरोपी को रोक लिया। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। मौके पर लोग एकत्र हो गए और कार चालक को घेर लिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। काफी देर चली जद्दोजहद के बाद युवती बिना कार्रवाई लौट गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली, दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें