फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा बाइक से टकराया, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा बाइक से टकराया, मारपीट
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव तारापुर में सड़क पर बाइक की चपेट में आने से बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर हुसैनपुर निवासी युवक बाइक पर सवार होकर तारापुर आ रहा था। वह तारापुर में शिव मंदिर बस स्टैंड के पास पहुंचा तो सड़क पर जा रहा बच्चा अचानक बाइक सवार के आगे आ गया, जिसमें बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। उसके बाद बच्चे के परिजनों ने उक्त बाइक सवार को फटकार लगाई और बच्चे का इलाज कराने की बात कही। उसके बाद हुसैनपुर निवासी बाइक सवार के रिश्तेदार तारापुर निवासी भी बीच में आ गए और उक्त बच्चे के परिजनों से कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए, जिसमें जमकर दोनों पक्षों में आपस में लात-घूंसे चले। मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची थाने की पीसीआर ने उक्त मामले की जानकारी कर दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें