दौराला। दौराला-सरधना मार्ग पर मछली रजबहे की पुलिया के पास रविवार तड़के एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने का प्रयास कर रहे थे।
बागपत निवासी अंकित अपने चाचा देशराज के साथ बाइक से सरधना की ओर से दौराला की तरफ आ रहे थे। वह मछली गांव के पास पुलिया के निकट पहुंचे तो तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अंकित बाइक से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों को चोटें आईं। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।