फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो युवतियां घायल

विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मलियाना पुल पर हादसे की जानकारी लेती पुलिस।
विज्ञापन
- मलियाना पुल पर हुआ हादसा, मौके पर हुई युवक की मौत
विज्ञापन

- स्कूटी सवार दो युवतियां फुटपाथ पर तो युवक सड़क के बीचोंबीच गिरा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना फ्लाईओवर पर रविवार शाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान स्कूटी सवार दो युवतियां भी घायल हो गईं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार दौराला निवासी विनय शर्मा पुत्र जयवीर सिंह शॉप्रिक्स मॉल में सुपरवाइजर था। रविवार देर शाम करीब आठ बजे वह अपनी बाइक से बागपत के लिए निकला था। मलियाना फ्लाईओवर पर सामने से आ रही स्कूटी से बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार दो युवतियां फुटपाथ की तरफ गिरीं, जबकि विनय सड़क के बीचोंबीच गिर गया। इस दौरान तेज गति से ट्रक विनय को कुचलता हुआ निकल गया। हादसा होते देख दोनों युवतियों की चीख निकल गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

देर से पहुंची पुलिस
इस हादसे के काफी देर बाद टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक युवक का शव फ्लाईओवर पर ही पड़ा रहा। हादसे और जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसके परिजनों को सूचना दी। घायल युवतियों श्वेता और आकांक्षा निवासी रजबन को पास ही साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों बागपत रोड स्थित मेट्रो मॉल में काम करती हैं। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर रविवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय एक युवक ने दम तोड़ दिया। गांव अघैडा परतापुर निवासी राजदीप (21) पुत्र ओमबीर सिंह चचेरे भाई कपिल के साथ बाइक से जानी से घर लौट रहा था। कांवड़ मार्ग पर गांव चंदौरा के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में राजदीप और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर जा रही थी, जहां रास्ते में राजदीप की मौत हो गई। कपिल की हालत भी गंभीर बनी है। पुलिस के मुताबिक राजदीप व कपिल ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। राजदीप के पिता ओमबीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें