फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट घोटाला: 50 हजार के पांच और आरोपी रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बोट घोटाला: 50 हजार के पांच और आरोपी रडार पर
विज्ञापन

मेरठ। बाइक बोट घोटाले में ईओडब्ल्यू एक के बाद एक आरोपियों की पोल खोल रही है। 50-50 हजार के इनामी पांच आरोपी ईओडब्ल्यू और एसटीएफ के रडार पर हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
ईओडब्ल्यू के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राम संजीव यादव बाइक बोट घोटाले की जांच कर रहे हैं। इस घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी को पुलिस जेल भेज चुकी है। बाइक बोट घोटाले में 19 लोग नामजद हैं। मुखबिर की सूचना पर ईओडब्ल्यू और एसटीएफ ने गौतमबुद्धनगर से 50 हजार के इनामी पवन भाटी और सचिन भाटी को दबोचा। उसके बाद मेरठ के गंगासागर निवासी करनपाल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू का दावा है कि बाइक बोट घोटाले में पांच और आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम है, जो कि एसटीएफ के रडार पर हैं। इस घोटाले में पुलिस का एक बड़ा अधिकारी शामिल होना बताया था। हालांकि, लिखापढ़ी में अधिकारी का नाम नहीं है। ईओडब्ल्यू अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राम सजीव यादव का कहना है कि 50-50 हजार के दो इनामी समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद एसटीएफ सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें