उत्तर प्रदेश में 3500 करोड़ के बाइक बोट घोटाले में ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर की जांच में निवेशकों के दो लाख 64 हजार बैंक खाते और 20 नए आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
एएसपी ईओडब्ल्यू रामसुरेश यादव के अनुसार इस घोटाले में 57 मुकदमे दर्ज हुए थे। आरोपी कंपनी गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के संचालक/निदेशक संजय भाटी समेत 16 आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। नौ अन्य लोग इस घोटाले से जुड़े हैं जो फरार हैं। मुख्य आरोपी संजय भाटी के भाई सचिन भाटी को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था, जिसके खातों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: तहसीलदार पत्नी की मौत... सदमे में पति, खौफनाक था हादसा, तीन की गई जान, तस्वीरें
एएसपी ने बताया कि इस घोटाले में पूर्व में 25 आरोपियों के नाम सामने आए थे। अब नए आए 20 नामों को भी जांच में शामिल कर लिया है। कंपनी के 19 खाते थे, जिनसे लेनदेन हुआ। इनके अलावा जांच में यह भी सामने आया है कि अभी तक निवेशकों के दो लाख 64 हजार बैंक खाते हैं। पूरे नेटवर्क से जो लोग जुड़े हैं उन सभी के अलावा नए बैंक खातों और आरोपियों को लेकर तेजी से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/