उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को ट्रक और ऑटो की टक्कर में मासूम बालिका सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
बुधवार को अपराह्न अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी शब्बीर परिजनों सहित ई-रिक्शा से स्योहारा मार्ग स्थित बाबा के स्थान पर प्रसाद चढ़ाने जा रहा था इस दौरान फीका नदी के पुल के समीप पहुंचते ही विपरित दिशा से आ रहे रेत से लदे अनियंत्रित ट्रक से ई ई-रिक्शा की टक्कर हो गई।
दुर्घटना के चलते रिक्सा चालक इरशाद के अलावा शब्बीर, सिवा, सईदा, गुलिस्ता उजेब, इमरान सुमेरा तथा प्रवीण घायल हो गए। वही टक्कर लगने से ई-रिक्शा चकनाचूर हो गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी तथा निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने शब्बीर 70 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया वही शिवा 6 वर्ष पुत्री नईम अहमद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है । मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और मृतकों के शव अपने घर ले गये।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/