शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी फरार
युवती की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और शोर मच गया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
पुलिस आरोपी पिता की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।