शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर कुत्ते भाग गए। सूचना पर ग्रामीणघटनास्थल पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष देवी के पूरे शरीर पर कुत्तों के काटने के गहरे जख्म थे। संतोष देवी को गर्दन पर भी बुरी तरह काटा गया था।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव झलरा के सामने नजीबाबाद रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। उनका कहना था कि हिंसक कुत्तों ने इसी महीने एक वृद्ध को भी नोच नोचकर मार डाला था। लेकिन प्रशासन ने अब तक कुत्तों को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं की।
भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुत्तों को पकड़वाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने खेत से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/