फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में बुखार का कहर: हर तीसरे घर में लोग बीमार-कई अस्पताल में भर्ती, चिकित्सक दे रहे ये सलाह

Fri, 26 Sep 2025 07:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अफजलगढ़ ब्लॉक के शिवपुरी गांव में वायरल और मौसमी बुखार तेजी से फैल रहा है। 30 से अधिक लोग बीमार हैं, जिनमें से कई अस्पतालों में भर्ती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में बुखार से पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़  ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव इन दिनों वायरल और मौसमी बुखार की चपेट में हैं। गांव शिवपुरी में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इनमें से कुछ मरीज नगर और बाहर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि कई घर पर ही इलाज करा रहे हैं।

शुक्रवार को गंभीर रूप से बीमार रमन (8 वर्ष), मायादेवी (55 वर्ष), रमेश (60 वर्ष) और शीषपाल (30 वर्ष) को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा पल्लवी (17 वर्ष), चिंकू (8 वर्ष), दिपांशु (17 वर्ष), धनवती (50 वर्ष), मोनी (22 वर्ष), प्रिंस (21 वर्ष), ओमवती (35 वर्ष) और सोनी (35 वर्ष) सहित कई लोग पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, पिता की मौत, पत्नी और बेटी घायल, परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यहां तक कि कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तक नहीं कराया गया। इस कारण बीमारी तेजी से फैल रही है।

वहीं, निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि रोजाना 60 से 70 मरीज वायरल और मौसमी बुखार के अस्पताल में आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात कितने बिगड़े हुए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें