फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: हादसे में घायल उप निरीक्षक समेत दो लोगों की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 02 Jun 2024 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में हुए एक दर्दनाक हादसे में पुलिस उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह और उनके साथी की उपचार के दाैरान माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना कस्बे के निकट मेरठ-करनाल हाईवे गाड़ी वाला उपरिगामी पुल से आई कार की टक्कर लगने घायल हुए पुलिस उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह और उनके साथी पप्पू की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह (55) जिला बुलंदशहर के गांव भट्ठा पारसौल के निवासी थे। वे कोतवाली में करीब एक साल से ज्यादा समय से तैनात थे। पप्पू जिला बागपत के गांव ढिकाना निवासी थे। उपनिरीक्षक व पप्पू की आपस में दोस्ती थी और दोनों किसी काम से शनिवार रात को बाइक से झिंझाना गए थे।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: न्यूटिमा अस्पताल प्रबंधन के 11.86 लाख रुपये हड़पे, आज रात से बढ़ जाएंगी टोल दरें

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब 10 बजे वे दोनों मेरठ करनाल हाईवे पर गाड़ी वाला चौराहे पर बने उपरिगामी पुल के पास बाइक को खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। उसी समय करनाल की तरफ से उपरिगामी पुल से तेजी से आई असंतुलित कार ने दोनों को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया था।

दोनों को रात में ही मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। देर रात दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से चालक कार समेत फरार हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें