शुक्रवार को कंपनी में कार्यरत सहयोगी युवक उसके घर पहुंचा। वह उसे रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कराने के बहाने बाइक पर बैठा लाया। बादीगढ़ से कल्लूवाला मार्ग पर एक अन्य बाइक भी पीछे पीछे चलने लगी। जिस पर दो युवक सवार थे।
कंपनी में कार्यरत सहयोगी ने पीली बांध डैम के बैराज के समीप एक गन्ने के खेत के पास अपनी बाइक रोक थी। पीछे आ रहे दो बाइक सवार युवक भी उनके पास आकर ही रुक गए। वह कुछ समझ पाती कि इतने ही तीनों युवक उसे उठाकर जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी बदहवास हालत में उसे खेत में ही छोड़ जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने डायल 100 पर सूचना देकर पुलिस की मदद ली। पुलिस ने पीड़िता को थाने लेकर आई। पीड़िता ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने एक नामजद आरोपी रोशन निवासी मानियावाला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। महिला सेल्समैन को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, थानाध्यक्ष सनोज कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद रोशन व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरार आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
उधर, विवेचक दारोगा रविंद्र भारद्वाज का कहना है कि प्रथम दृष्टया अब तक हुई जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस गहराई से जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/