जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को गांव का ही एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। युवक ने किशोरी के कोई फोटो खींच लिए थे जिन्हें वह किशोरी को सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।
युवक के उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनो ने उसे आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने किशोरी की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।
किशोरी के पिता का कहना है कि उसने इस संबंध में कासमपुरगढ़ी में एक प्रार्थना पत्र देकर युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग थी, लेकिन तीन दिन बीतने पर भी पुलिस चौकी से उसकी कोई सहायता नही की गई।
वहीं युवक लगातार किशोरी को परेशान करता रहा, जिससे आहत होकर किशोरी ने यह कदम उठाया है। थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने सीएचसी पहुंचकर घटना के सम्बंध में आवश्यक जानकारी हासिल की।