फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: चार सभासदों सहित 14 पर निरोधात्मक कार्रवाई, मस्जिद की जमीन को किराए पर देने के मामले में बवाल का मामला 

Sat, 10 Oct 2020 11:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में धामपुर पुरानी तहसील के पास स्थित मस्जिद की बेशकीमती भूमि को किराए पर देने के मामले में शुक्रवार को हुए बवाल में पुलिस ने पालिका के चार सभासदों समेत दोनों पक्षों के 14 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। कोतवाल ने दोनों पक्षों से अभिलेख मंगाकर हिदायत दी है कि जब तब मामले का समाधान नहीं होता है। तब विवादित जमीन में किसी प्रकार का निर्माण नहीं होगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि मस्जिद की जमीन को कमेटी के लोगों ने एक किराएदार को दिया था, जिसे लेकर मुसलिमों में असंतोष फैल गया था। शुक्रवार के जुुमे की नमाज के बाद काफी लोग मौके पर पहुंचे और वहां निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। पुरानी तहसील स्थित मस्जिद की भूमि को कुछ लोगों ने किराए पर लेकर मकान व दुकान बना रखे हैं।

आरोप है कि काफी समय से कई किरायेदार मस्जिद को किराया नहीं दे रहे हैं। इसी जमीन के एक हिस्से पर पिछले 50 वर्षों से सिलाई मशीन रिपेयरिंग करने वाले सरदार जी किराए पर रह रहे थे। बुजुर्ग होने के बाद सरदार जी पुत्र के साथ पंजाब चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाली होने के बाद इस जमीन को नगर के एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दिया, जिसने पुराने मकान को तुड़वाकर नए सिरे से निर्माण शुरू करा दिया था। इस बेशकीमती भूमि को बिना समाज के जानकारी में रजिस्टर्ड तरीके से अन्य व्यक्ति को दे दिए जाने के प्रकरण को जुमे की नमाज के बाद लोगों ने उठाया। 

पालिका सभासद फरीद अहमद डॉन, रिहान शेख, हारून, दानिश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और बात की। दोनों पक्षों को अभिलेखों के साथ पेश होने के निर्देश दिए गए है।

कोतवाल रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने को दोनों पक्षों की ओर से 14 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। इनमें पालिका के सभासदों फरीद अहमद, अफसर, आफताब, रिहान शेख, दानिश समेत चंदन विशाल, खुर्शीद, संदीप, तसलीम, जुल्फिकार, शहनवाज, शहजाद व नौशाद शामिल हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें