पुलिस की मानें तो अबरार ने उसी पैसे से धामपुर क्षेत्र में कीमती प्रापर्टी खरीदी। पांच साल के भीतर उसने करोड़ों रुपये की जमीन धामपुर में ऑन रोड खरीद डाली। पूछताछ में अबरार ने यह भी बताया था कि दाव ए इस्लाम के भारत में नागपुर, आगरा समेत कई जगह कार्यालय संचालित हैं। वह इन कार्यालयों से भी जुड़ा है।
वहीं, पुलिस ने दो माह पूर्व जब अबरार को पूछताछ के लिए उठाया था, तो परिजनों ने उसके अपहरण की अफवाह फैला दी। पुलिस ने तीन दिन तक हिरासत में रख कर उससे पूछताछ की। पुलिस ने अबरार की नए सिरे से घेराबंदी कर दी है। एसपी संजीव त्यागी ने अबरार के बारे में जांच के लिए ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को पत्र लिखा है। उधर, अबरार का कहना है कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/