भीड़ को समझाने पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी से भी अभद्रता की गई। सूचना पर सीओ चांदपुर राकेश श्रीवास्तव सर्किल के सभी थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे और भीड़ को लाठियां फटकार कर थाने से भगा दिया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार अर्जुन की ओर से मोनू निवासी राहुनंगली व उसके चार साथियों के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा इंचार्ज ओर से बलवा करने, लोकसेवक पर ऑन ड्यूटी हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने हिरासत लिए गए राजेंद्र सिंह व कुलदीप सिंह का चालान कर दिया है। मामले में दो मुकदमे लिखे गए। एक मुकदमा बाइक सवार की ओर व दूसरा पुलिस ने अपनी ओर से लिखा गया है।
इनके विरुद्ध हुई हैं रिपोर्ट दर्ज
मोनू निवासी गांव राहुनंगली, राजेंद्र निवासी गांव मिर्जापुर ढीकली, कुलदीप सिंह निवासी मिर्जापुर ढीकली, अमरीक उर्फ दीनू निवासी मिर्जापुर ढीकली, भूरे निवासी गांव हंसुपुरा, बंटी निवासी गांव हंसुपुरा, मोनू निवासी खालसा कॉलोनी मुरादाबाद रोड नूरपुर के अलावा 20-25 अज्ञात के विरुद्ध कस्बा इंचार्ज करमजीत सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/