नजीबाबाद के आदर्शनगर में विवाह समारोह में डीजे बजाने को लेकर एक ही समुदाय दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय मौत हो गई।
आदर्श नगर में एक परिवार में विवाह समारोह में मंगलवार रात डीजे को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी, डंडे चले। संघर्ष में तातारपुर निवासी संजय के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल संजय की उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय मौत हो गई।
मृतक के भाई तातारपुर लालू निवासी अनिल कुमार ने कैलाश, इंद्रजीत, रंजीत, सुमित, तुषार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर सौंपी गई है। अनिल ने तहरीर में बताया की उनके भाई सुनील के यहां शादी थी। जिसमें डीजे बज रहा था।
रात नौ बजे डीजे बंद कराने को कहने पर पड़ोसियों ने विरोध करते हुए जानलेवा हमला कर दिया जिसमें संजय कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ ले जाते समय घायल की मौत हो गई।