फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: उपद्रव में हुए 2.20 लाख के नुकसान की भरपाई करेंगे नौ उपद्रवी, प्रशासन ने जारी किया नोटिस 

Mon, 06 Jan 2020 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पुलिस का भी एक वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले नौ उपद्रवियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन उपद्रवियों से सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।

विज्ञापन


नुकसान के 2.20 लाख रुपये आरोपियों से वसूले जाएंगे। जबकि आरोपी कुछ सपा नेताओं पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

शहर में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने शहर में जमकर उपद्रव कर सरकारी एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इस मामले में 250 उपद्रवियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इस मामले में 50 उपद्रवियों को नामजद किया गया था। 36 उपद्रवी पुलिस ने गिरफ्तार किए थे। उपद्रव के दौरान आरोपियों ने 80 हजार रुपये की दो एलईडी, 80 हजार रुपये के बैरियर फोलिंग, 60 हजार रुपये कीमत के बड़े बैरियर तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

अब तक के साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों का नेतृत्व कर्ता, योजनाकर्ताओं से 2.20 लाख रुपये का सरकारी नुकसान किया जाना पाया गया है। जिसकी वसूली उपद्रवियों से की जाएगी। जिन उपद्रवियों से यह राशि वसूल की जानी है।
विज्ञापन

उनमें मोहल्ला चाहशीरी निवासी पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, परवेज आफताब, इरशाद अथर सिद्दीकी, मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी आदिल उर्फ चुहिया, सभासद अकील, शकील, मोहल्ला नई बस्ती निवासी अधिवक्ता वाजिद, मिर्जा जीशान बेग, मास्टर शहादत हुसैन शामिल हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से इन उपद्रवियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

उधर पुलिस सपा के कुछ आरोपी नेताओं पर मेहरबान दिखाई दे रही है। उपद्रव में नामजद सपा नेता खुलेआम घूम रहे हैं। तमाम कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। सपा की बैठक में शामिल हो रहे हैं। लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं कहा।

शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ घटना के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सपा नेताओं की ओर ध्यान न देने की बात गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें