यूपी के बिजनौर में धामपुर के नजदीक फोरलेन निर्माण कंपनी की क्रेन और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सीएचसी के बाहर मार्ग पर जाम लगा प्रदर्शन करने का प्रयास किया। जिसे सीओ ने समझा बुझाकर शांत किया।
जानकारी के अनुसार धामपुर थाने के गांव बसेडाकुंवर निवासी जयपाल सिंह सैनी ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र राजू और गांव का ही अन्य 20 वर्षीय युवक सूरज पुत्र रामकरन सिंह बाइक से किसी काम से धामपुर गए थे। दोनों घर वापस आ रहे थे। जहां रास्ते में हाईवे 74 पर सांई मंदिर के पास फोरलेन निर्माण कंपनी की क्रेन और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें राजू की मौके पर मौत हो गई। सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।