फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर उपद्रव: जांच में सामने आए 25 आरोपियों के नाम, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

Fri, 31 Jan 2020 08:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर उपद्रव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उपद्रव करने वाले 25 और लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। इन लोगों की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से की है।

विज्ञापन


बिजनौर जनपद के नहटौर में 20 दिसंबर 2019 को सीएए के विरोध में उपद्रव हुआ था। जिसमें गोली लगने से अनस और सुलेमान की मौत हो गई थी, जबकि ओमराज, सलमान एवं कफील घायल हो गए थे। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे और दरोगा की पिस्टल भी लूट ली गई थी। 

यह भी पढ़ें: उपद्रवियों का चौंका देने वाला सच, डीएम-एसपी पर था निशाना, बरसाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन


पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर 39 लोगों को नामजद एवं 2200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दरोगा से लूटी पिस्टल को पुलिस ने काले कुरैशी निवासी नेजो सराय से बरामद किया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई थी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 25 आरोपियों की पहचान की है, जिनमें सभी कस्बा नहटौर के रहने वाले हैं। पहचाने गए आरोपियों के नाम विवेचना में शामिल किए जा रहे हैं। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपियों को पहचानने की कार्रवाई चल रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें