फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: स्कूल जा रही मां-बेटी से सोने की चेन लूटकर फरार हुए बदमाश, लात मारकर स्कूटी गिराई, दोनों घायल

Mon, 19 Sep 2022 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बेटी के साथ स्कूल जा रही शिक्षिका के गले से सोने की चैन लूट ली, बल्कि उन्हें स्कूटी में लात मारकर गिरा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
लूट के बाद घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर बाइक सवार दो बदमाशों ने अपनी बेटी के साथ स्कूल जा रही शिक्षिका के गले से न केवल सोने की चैन लूट ली, बल्कि उनकी स्कूटी में लात मारकर स्कूटी को गिरा दिया। जिसके कारण सड़क पर गिरने से मां बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घटना की तहरीर पीड़िता द्वारा अभी पुलिस को नहीं सौंपी गई है। कोतवाल मनीराम का कहना है कि पुलिस बदमाशों को पकड़ने का हर संभव प्रयास करने में लगी है।

यह भी पढ़ें: PVVNL की मनमानी:  सरकारी बकायेदारों को छूट, आम जनता की काट रहे बिजली, पांच माह में 1.16 लाख लोगों के कनेक्शन

धामपुर न्यू हिंदू कॉलोनी निवासी शोभा रानी कल्याणपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। सोमवार को शोभा रानी जब अपनी बेटी मानवी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी तब हाईवे 74 पर चांद ढाबे के निकट बाइक से पीछे से आए दो बदमाशों ने स्कूटी को रोक लिया और महिला के गले से सोने की चेन छीन ली।

आरोप है कि इस दौरान घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशो ने स्कूटी में लात मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया। जिसके कारण मां-बेटी दोनों घायल हुए हैं। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद नगीना की ओर भाग गए । जैसे ही घटना की सूचना का पता पुलिस को लगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई बताया गया की स्कूटी शिक्षिका की पुत्री मानवी चला रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें