फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से 7 साल तक दुष्कर्म, दो बार कराया गर्भपात

Tue, 25 Dec 2018 09:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में शादी का झांसा देकर नूरपुर निवासी एक युवक युवती के साथ सात वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि युवक ने दो बार युवती का गर्भपात भी कराया। शादी का दबाव बनाने पर वह इनकार करने लगा। युवती ने युवक के विरुद्ध थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि नूरपुर के मोहल्ला कबीरनगर निवासी ओमकार सात वर्ष से उसको शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने दो बार उसका गर्भपात भी कराया। शादी के संबंध में जब उसने ओमकार से बात की तो उसने इनकार कर दिया। 

इसके बाद वह ओमकार के घर पहुंचकर उसके माता- पिता एवं भाई से मिलीं। आरोप है कि उन्होंने उससे दस लाख रुपए लेकर कहीं और शादी करने एवं मामले को रफा दफा करने की बात कही। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें