फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: जंगल में चारा काट रहे युवक पर गुलदार ने बोला हमला, घायल, हालत गंभीर

Sun, 04 Jun 2023 02:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर के नूरपुर में जंगल में पशुओ के लिए चारा काट रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नूरपुर में जंगल में पशुओ के लिए चारा काट रहे एक युवक पर गुलदार ने हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायलावस्था में ही युवक गुलदार से जान बचाकर जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला रविदास नगर निवासी दलित रोहित कुमार( 20) पुत्र पीतम रविवार को नाहरसिंह गांव के पास से गुजर रही बान नदी के पास अपने जंगल में रविवार को सुबह आठ बजे पशुओं के लिए चारा काट रहा था। तभी अचानक गुलदार ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

गुलदार ने उसके एक पैर को अपने जबड़े में दबोच लिया, लेकिन युवक ने हाथ में दरांती से गुलदार पर वार कर खुद को बचाकर घायलावस्था में चीखता हुआ घर की ओर भाग लिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान हाथों में डंडे लेकर मौके पर दौड़े।

किसानों की भीड को आता देख गुलदार जंगल में ओझल हो गया। उधर परिजनों द्वारा घायल का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदार देखा जा रहा है।

किसानों वन अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण का कहना कि मौके पर टीम को भेजा गया है। उन्होंने घायल को मुआवजा दिलाने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें