फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की मौत, दो घायल

Thu, 13 Dec 2018 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में बिजनौर जनपद के अफजलगढ़, स्योहारा और हल्दौर क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि दो युवकों की मौत के मामले में परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। हादसों से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


पहला हादसा बुधवार की शाम अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव खुशहाल विजयनगर के पास नहर के निकट दो बाइकों की टक्कर लगने से हुआ। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में गांव बैरीखत्ता निवासी दिलीप सिंह (80), उसका पुत्र कृपाल सिंह (50) और बढ़ापुर थाने के गांव वीरभानवाला निवासी रविंद्र सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से उपचार के दौरान दिलीप सिंह की मौत हो गई थी जबकि अन्य दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। गुरुवार को कृपाल सिंह की भी उपचार के दौरान हो गई। पिता पुत्र की हादसे में हुई मौत से ही परिवार में कोहराम मचा है।

दूसरा हादसा स्योहारा क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग पर गांव श्यामाबाद के पास हुआ। सहसपुर के मोहल्ला अफगानान निवासी मोहम्मद कफिल (28), इमरान (22) और रिजवान (23) बुधवार को किसी काम से स्योहारा आए थे। रात को लौटते वक्त गांव श्यामाबाद में लक्ष्य कॉलेज के पास पहुंचे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। गंभीर चोट लगने से इमरान व रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने कफिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर कर दोनों युवकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा हल्दौर क्षेत्र में गांव वधावा से बिलाई चीनी मिल की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी 38 वर्षीय सुधीर कुमार बुधवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से कुछ घरेलू सामान लेकर अपनी ससुराल थाना नहटौर के गांव नवादा चौहान गया था। शाम को वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लौट रहा था। गांव वधावा से बिलाई चीनी मिल की ओर जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली सूखी नहर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सुधीर कुमार की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। उसका शव पूरी रात ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। सुबह को जब हादसे का पता चला तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने शनाख्त कर सूचना पुलिस व सुधीर के परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। 

हेलमेट पहने होते तो बच जाती जान
पुलिस के मुताबिक, अफजलगढ़ और स्योहारा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में मरने वाले चारों लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी। पुलिस अफसरों का कहना था कि सड़क हादसे बढ़ने के बाद भी युवा ट्रिपल राइडिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। युवा हेलमेट भी नहीं लगा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें