फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: साउथ कारिया में गौरव राणा का जलवा, शूटिंग में जीता कांस्य पदक

Sun, 02 Sep 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शूटर गौरव राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बागपत में  'खेल इंडिया शूंटिग एकेडमी' बिजरौल रोड पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एकेडमी के शूटर गौरव राणा  द्वारा साउथ कोरिया में चल रही 52वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल में व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर हर्ष जताया गया और एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईयां दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ एकेडमी के डायरेक्टर भगत सिंह ने श्री कृष्ण के चित्र पर माल्र्यापण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज देश भर में जहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं एकेडमी के शूटर गौरव राणा निवासी निरपुडा ने साउथ कोरिया में 31 से 15 सितंबर 2018 तक चल रही 52वीं वल्र्ड चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल में व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने एकेडमी के शूटरों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी है।

इससे पूर्व भी कई अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गौरव राणा उम्दा प्रदर्शन कर एकेडमी का नाम देश-विदेशों में रोशन कर चुका है। शूटरों ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी। संचालन कोच नवीन कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें