फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सोलर फेंसिंग में करंट लगने से मजदूर की मौत, बिजली लाइन जोड़ने के आरोप की जांच शुरू

Wed, 15 Jul 2026 06:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के कटारमल गांव में गन्ने के खेत में खाद डालने गए मजदूर की सोलर फेंसिंग में कथित रूप से दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के कादराबाद क्षेत्र के कटारमल गांव में गन्ने के खेत में खाद डालने गए एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि खेत की सोलर फेंसिंग में अवैध रूप से बिजली की लाइन जोड़कर करंट प्रवाहित किया गया था। पुलिस और विद्युत निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खाद डालते समय करंट की चपेट में आया मजदूर
जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र रंजीत सिंह बुधवार सुबह गांव निवासी बलविंदर के गन्ने के खेत में खाद डालने गया था। इसी दौरान पास के खेत में लगी सोलर फेंसिंग के तार के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लग गया। आरोप है कि सोलर फेंसिंग को सीधे निम्नदाब बिजली लाइन से जोड़ दिया गया था। करंट लगते ही राजकुमार मौके पर गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई। 

 यह भी पढ़ें: Meerut: छात्रा हत्याकांड मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी का भाई अंकित चौधरी गिरफ्तार, साक्ष्य छिपाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बाद में पुलिस को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक शिवम तायल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना की सूचना पर विद्युत निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की।

पीछे छोड़ गया पत्नी और दो बेटियां
मृतक राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी हरजीत कौर और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विनोद गंगवार ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी की लापरवाही या अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें