फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगवाएगा बिजनौर डिपो, पूरी बस बुक करने पर होगा ये फायदा

Sun, 20 Jan 2019 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बिजनौर डिपो ने श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगवाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत बिजनौर डिपो की 47 बसें 28 जनवरी से 15 फरवरी तक बिजनौर से प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी। डिपो ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बिजनौर से बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवधि में चालकों और परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


बिजनौर से प्रयागराज करीब 650 किमी दूरी पर स्थित है। वर्तमान में बिजनौर से प्रयागराज के लिए एक भी बस नहीं है। बिजनौर डिपो में कुल 109 बसें हैं। इनमें 90 निगम तथा 29 अनुबंधित शामिल हैं। इनमें से 47 बसें 28 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयागराज कुंभ के लिए लगाई जाएंगी।

अन्य डिपो के माध्यम से भी प्रयागराज तक सीधी बस सेवा नहीं है। ऐसे में प्रयागराज कुंभ जाने वाले श्रद्धालु या तो ट्रेन से जाते हैं या फिर कई बार बसों को बदलकर यात्रा करते हैं। अब प्रयागराज कुंभ चल रहा है। देश विदेश से श्रद्धालु महाकुंभ में त्रिवेणी के संगम पर आकर आस्था की डुबकी लगाते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में बिजनौर डिपो ने श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा देने का निर्णय लिया है। कुंभ के चलते डिपो ने बिजनौर टू प्रयागराज 47 बसें चलाने का फैसला किया है। एआरएम वी.के मौर्य ने बताया कि प्रयागराज कुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए बस सेवाएं शुरू की जाएगी। फिलहाल 47 बसें तय की गई हैं। अगर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।  

बस बुक करने पर दो यात्रियों का किराया होगा माफ 
एआरएम वी.के. मौर्य के अनुसार प्रत्येक बस 52 सीटर होती है। यदि कोई पूरी बस बुक करता है तो केवल 50 यात्रियों का किराया ही लिया जाएगा। बुक कराने के लिए रोडवेज बस स्टैंड परिसर में संपर्क कर सकते हैं।  

चालकों और परिचालकों की छुट्टी पर रहेगी रोक  
इस अवधि में चालकों और परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। बिना बताए जो भी चालक परिचालक गैरहाजिर रहेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

जिले के रूटों पर नहीं होगी परेशानी 
इस अवधि के दौरान जिले के किसी भी रूट पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। जिन रूटों से बसें प्रयागराज भेजी जाएंगी, उन पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।  

फर्स्ट एड बॉक्स आदि की रहेगी सुविधा 
एआरएम ने बताया कि सभी बसों की व्यवस्था दुरुस्त है। बसों में मेडिकल आदि की व्यवस्था रहेगी। सभी बसें अच्छी कंडीशन में हैं। सभी में फर्स्ट एड बॉक्स लगे हैं, उनमें पर्याप्त औषधियां आदि व्यवस्थाएं हैं।  

यात्रियों में खुशी की लहर  
प्रयागराज तक सीधे बस सेवा मिलने से यात्रियों में खुशी की लहर है। श्रद्धालुओं अमित कुमार, दर्शित शर्मा, विवेक, शिवनारायण सिंह आदि का कहना है कि निगम का यह फैसला लोगों के लिए बेहद ही अच्छा है। महाकुंभ में स्नान करने के लिए आसानी से प्रयागराज पहुंचा जा सकेगा।  

ये स्टाफ रहेगा मौजूद 
अफसरों के अनुसार यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी बचने के लिए हर बस पर दो चालक, दो परिचालक, टैक्नीकल और अन्य सपोर्ट स्टाफ मौजूद रहेगा।  
विज्ञापन

वाया मुरादाबाद, लखनऊ जाएंगी बसें 
एआरएम के अनुसार बिजनौर से प्रयागराज की दूरी करीब 650 किलोमीटर है। प्रत्येक यात्री से 689 रुपये बिजनौर से (झुलसी) प्रयागराज तक का किराया लिया जाएगा। बसें बिजनौर-मुरादाबाद वाया लखनऊ होकर जाएंगी। करीब 16 घंटे में यात्रा पूरी कर लेंगी।  

निगम के ढाबों पर रुकेगी बसें  
चालक और परिचालक अपनी सुविधा के अनुसार निगम के अनुबंधित ढाबों पर रुकेंगी। वहां पर यात्री स्नान, जलपान, भोजन आदि कर सकते हैं।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें