पुलिस के अनुसार युवक के गले मे चुनरी बंधी थी और शव पेड़ के पास पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। युवती की पहचान प्रयांशी चौहान व युवक की पहचान कितांशु चौहान के रूप में हुई ।
शवों के पास ही जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी, चांदपुर द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों के परिजन मौके पर हैं। शिवाला कलां थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा निवासी सतपाल सिंह ने अपनी पुत्री प्रियांशी चौहान (18) के 5 अक्तूबर को कहीं चले जाने की सूचना 2 दिन पहले पुलिस को दी थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: नाले में समाई कार, मदद के लिए चिल्ला रहा था चालक, डेढ़ घंटे तक अटकी रही लोगों की सांसें
पुलिस ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला था कि युवती कितांशु चौहान पुत्र महिपाल निवासी ग्राम फीना थाना शिवालाकलां जनपद बिजनौर के साथ चली गई थी। दोनों प्रेम-प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। अब सवाल उठ रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है। पुलिस अभी इस मामले में किसी नतीजे पर न पहुंचने की बात कह रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने का दावा कर रही है।
एसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को जंगल में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन डॉक्टरों की डबल पैनल टीम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।