आरोप है कि कार से उतरे चारों बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। आरोपियों ने मारपीट कर गाड़ी में रखी रकम और चेक छीन लिए। आरोपी उसे गन प्वाइंट पर लेकर कार से हरकिशनपुर के जंगल में ले गए। वहां पर बंधक बनाकर पीटा और कोतवाली में ले जाकर कार में शराब की 32 पेटी लगाकर उसका चालान करा दिया। मारपीट में शराब कारोबारी की हाथ हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी सिपाही अनुज त्यागी, राजूपुरी, संतपाल, सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, काशीपुर क्षेत्राधिकारी राजेश भट्ट का कहना है कि दोनों पुलिस कर्मी 16 मई से सस्पेंड चल रहे हैं। इनके ऊपर अवैध वसूली का आरोप था। वहीं, बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मधपुरी निवासी मलकीत सिंह ने शेरकोट थानाध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ लूटपाट का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/