फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बसपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, भाजपा को उखाड़ फेंकने का दिलाया संकल्प

Sun, 02 Dec 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बीएसपी
विज्ञापन
बसपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और पार्टी का विचार जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक प्रत्याशियों को जिताकर बसपा सुप्रीमो मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
विज्ञापन


भगत सिंह चौक स्थित बसपा कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपनी कथनी करनी के चक्कर में खुद उलझ गई है। यूपी और केंद्र की दोनों सरकारों ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। युवाओं का रोजगार इन दोनों सरकारों ने छीनने का काम किया है। किसानों को उनका गन्ना मूल्य भुगतान नहीं दिया। 
विज्ञापन

जब चीनी मिलों ने भुगतान कर दिया तो ढिंढोरा पीट रहे हैं कि उनकी सरकार ने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करा दिया है। सरकार ने वर्तमान गन्ना पेराई सत्र में गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। 

नवनियुक्त जिला सचिव विजय जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के प्रत्येक गांव और बूथ पर जाकर संगठन की मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संजय सैनी, अतुल सैनी, मूलचंद कारीगर, संयम जैन, नवीन भटनागर, मनीराम आदि रहे। अध्यक्षता बसपा मंडल प्रभारी दीपक कुमार और संचालन नवीन भटनागर ने किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें