फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने उठाई बिजनौर जिले का नाम बदलने की मांग, जानें क्या होगा नया...?

Sun, 11 Nov 2018 08:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

देशभर में जिलों के नाम बदलने पर सियासत गरमाई हुई है। बिजनौर जिले का नाम बदलकर महात्मा विदुर नगर हो सकता है। पार्टी स्तर से इसकी कवायद शुरू हो गई। भाजपा नेता पार्टी हाईकमान के सामने बिजनौर का नाम बदलने का प्रस्ताव रखकर सुझाव देंगे। 

विज्ञापन


इलाहाबाद का नाम प्रयागराज व फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या रखने के बाद कई जिलों के नाम बदलने की मांग उठने लगी है। बिजनौर जिले से महात्मा विदुर का बड़ा नाता रहा है। बिजनौर से 11 किलोमीटर दूर दारागनर गंज में महात्मा विदुर की कुटी है। इस कुटी पर ही महाभारत काल के दौरान भगवान कृष्ण ने दुर्योधन के 56 भोग को त्याग कर विदुर की कुटी पर आकर बथुए का साग खाया था। इस कुटी पर देश की तमाम प्रमुख हस्ती आती रही हैं। विदुर कुटी को पर्यटन के रूप में विकसित करने की सरकार की ओर से कवायद चल रही है। बिजनौर से पहले जिले को विजय नगर के नाम से जाना जाता था। कई बार जिले का नाम बदलकर महात्मा विदुर नगर रखने की मांग उठती रही है।

विज्ञापन

भाजपा सरकार में जिले के नाम बदलने की कवायद शुरू होने से बिजनौर जिले का नाम बदलने की कवायद भी तेज हो गई है। भाजपा के कार्यकर्ता समेत जिले के लोग बिजनौर का नाम बदलकर महात्मा विदुर नगर रखने की मांग करने लगे हैं। बिजनौर महात्मा विदुर की धरती के नाम से जाना जाता है। महात्मा विदुर की कुटी से आगे गंगा बहती है। गंगा पार हस्तिनापुर है। जो विदुर कुटी से साफ नजर आता है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के मुताबिक बिजनौर का नाम बदलकर महात्मा विदुर नगर रखने का प्रस्ताव वह भाजपा हाईकमान के सामने रखेंगे। इसके अलावा अफजलगढ़ का नाम बदलकर श्री रामगढ़ रखवाना चाहते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें