फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर धावा, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप; गांव में तनाव

Sat, 14 Mar 2026 10:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ बागपत

सार

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के धामपुर हुसैनपुर गांव में आरएसएस जिला कार्यवाह और एक बैंक कर्मचारी के घर हमला कर तोड़फोड़ व लूटपाट का आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है।

विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव धामपुर हुसैनपुर में शनिवार तड़के करीब तीन बजे दो घरों में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि गैर संप्रदाय के कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार हमलावरों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह विपिन कुमार और उनके पड़ोसी बैंक कर्मचारी अमित कुमार शर्मा के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई और घर का सामान तोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP Police Exam: विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा जारी, सख्त चेकिंग, कानों में झांका तो महिलाओं के जूड़े तक खुलवाए

विज्ञापन
Trending Videos

अमित कुमार शर्मा का कहना है कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से अपने घर में पंजाब नेशनल बैंक की मिनी शाखा का संचालन करते हैं। उनके अनुसार शाखा में करीब 4.75 लाख रुपये की नकदी और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात हमलावर लूटकर ले गए।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने घटना के दौरान फायरिंग भी की। स्थिति बिगड़ती देख परिवार के लोग अपने कमरों में बंद हो गए, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभ्य कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

घटना की खबर मिलते ही धामपुर क्षेत्र के विधायक अशोक राणा सहित कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के घरों की ओर बढ़ने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस और विधायक के हस्तक्षेप से स्थिति को शांत करा दिया गया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें