फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Exam: विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा जारी, सख्त चेकिंग, कानों में झांका तो महिलाओं के जूड़े तक खुलवाए

Sat, 14 Mar 2026 09:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ बागपत

सार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए केंद्रों पर सुबह नौ बजे शुरू हो गई। नकल रोकने के लिए प्रवेश से पहले सख्त चेकिंग की गई। महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर और जूते उतरवाकर जांच की गई।

विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आज सुबह नौ बजे शुरू हो गई। मेरठ, बागपत समेत विभिन्न जिलों में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग हुई। विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे से गहन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान जूते उतरवाकर और महिलाओं के जूड़े खुलावकर भी चेकिंग की गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार कड़ी सख्ती देखने को मिली। बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल को रोकने के लिए महिला अभ्यर्थियों से सिर पर बनाए गए बालों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई। इसके अलावा उनके कानों की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी प्रकार का ईयरफोन या माइक्रो डिवाइस छिपाकर अंदर न ले जाया जा सके।

पुलिसकर्मियों ने कई अभ्यर्थियों से जूते उतरवाकर भी तलाशी ली। अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में जूतों या कपड़ों में छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छिपाकर नकल कराने की कोशिश की जाती है, इसलिए इस बार पूरी सतर्कता बरती गई।

परीक्षा केंद्रों पर सख्त पहरा, सुबह से ही फोर्स तैनात
इसी तरह मेरठ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भी रविवार सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुबह करीब सात बजे से ही केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

मेरठ जीआईसी में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। आठ बजे के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया, जबकि परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू हुई।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जनपद के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 40 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में प्रतिदिन दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। हर पाली में करीब 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली के लिए अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे।

कई अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा और पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष कर्मियों द्वारा की गई। परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें