फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: कोटद्वार रोड पर दर्दनाक हादसा: तारकोल से भरा टैंकर पलटा, चालक की मौत; क्लीनर गंभीर

Wed, 28 Oct 2026 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में कोटद्वार रोड पर तारकोल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में हाथरस निवासी चालक रविंद्र की मौत हो गई, जबकि अलीगढ़ निवासी क्लीनर गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में कोटद्वार रोड पर मंगलवार देर रात तारकोल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में चालक रविंद्र निवासी हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गौरव निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। घायल क्लीनर को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कोटद्वार की ओर जा रहा था टैंकर
जानकारी के अनुसार, टैंकर तारकोल लेकर हरिद्वार-काशीपुर सर्विस रोड से कोटद्वार की ओर जा रहा था। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे जलालाबाद क्षेत्र में चक्कर रोड के पास टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक और क्लीनर टैंकर के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें: कोठी में चोरी: सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार, प्रेमी ने रची साजिश; नौकरानी ने की वारदात

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला
टैंकर पलटने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत कार्य करते हुए टैंकर के नीचे दबे चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। चालक रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल था। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा चालक का शव
पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रात में टैंकर पलटने की सूचना मिली थी। हादसे में चालक की मौत हुई है। मौके पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें