फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor : जरा सी चूक ने बुझा दिए दो घरों के चिराग, एक लड़ रहा जिंदगी और मौत के बीच जंग

Sun, 16 Oct 2022 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ में हुए हादसे में जरा सी चूक ने दो घरों के चिराग जहां बुझा दिए, वहीं एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। एक मृतक लाला के बड़े भाई की भी करंट से मौत हुई थी। 
विज्ञापन
Dead body - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ में हुए हादसे में जरा सी चूक ने दो घरों के चिराग जहां बुझा दिए, वहीं एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। यदि तीनों युवक गेट लगाते हुए जरा सी सतर्कता बरतते तो शायद हादसे का शिकार न होते।

विज्ञापन


कालागढ़ मार्ग पर दुकान में गेट लगाते हुए करंट से हुए हादसे को लेकर हर कोई सकते में है। जिस जगह दुकान में काम हो रहा था, उसके करीब ही विद्युत ट्रांसफार्मर भी लगा है। लोगों का कहना है कि किसी भी भवन के इतना करीब ट्रांसफार्मर का लगा होना भी विद्युत विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। आबादी के बीच ट्रांसफार्मर को लगाने में जरूरी सुरक्षा मानक जरूर अपनाने चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Meerut:  सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, भतीजा घायल, बुझ गया घर का इकलौता चिराग 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गेट बड़ा होने के साथ ही भारी था। ऐसे में गेट लगा रहे मोहल्ला बेगमसराय निवासी आरिफ और जैद के साथ ही अनवरपुर चंडिका निवासी लाला को अपने साथ अतिरिक्त मजदूर रखने चाहिए थे।

क्योंकि ऐसे हालात में गेट को खड़ा करते वक्त उसे संभालने के लिए ज्यादा लोगों की जरूरत होती है। लेकिन तीनों युवकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और गेट गिरकर सीधे ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। जिसमें प्रवाहित करंट गेट में भी प्रवाहित हो गया और तीनों युवक झुलस गए।

यह भी पढ़ें: Meerut:  एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज बोले, मेरे घर के बाहर धरने पर बैठें हैं किसान, बताओं क्या करें साहब

इनमें आरिफ और लाला की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं जैद गंभीर रूप से झुलस गया। लाला के बड़े भाई की भी हुई थी करंट से मौत इस हादसे में मृत लाला पुत्र ओमप्रकाश के घर में मातम छाया हुआ है।

उसके बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार लाला का भाई भी मिस्त्री था और उसकी कादराबाद में करंट लगने से मृत्यु हुई थी। अब लाला की मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें